जिला हमीरपुर में एक साथ Corona के पांच पॉजिटिव मामले, 38 हुए एक्टिव केस

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक साथ Corona के 5 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार Corona संक्रमित मरीज नादौन की बूणी, गलोड़ के फाहल, एक गवारडू और दो Corona पॉजिटिव मझोल सुलतानी पंचायत के हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने पुष्टि की है।

प्रदेश में अब Corona के 38 एक्टिव केस हो गए हैं। राज्य में अब तक कुल 85 Corona पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। Corona से तीन की मौत हुई है। 40 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल प्रदेश से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक 30248 लोगों को निगरानी में रखा गया। अब तक 17417 लोगों की Corona को लेकर जांच की गई है।

यह भी पढ़े : दिल्ली से आई महिला की क्वारंटीन में मौत, कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा

Leave a Comment