Mayawati – हमारी सरकार बनी तो बदले की भावना से केंद्र व राज्य की योजनाएं रोकी नहीं जाएंगी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में BSP founder Kanshi Ram

की पुण्यतिथि पर आयोजित रैली को Bahujan Samaj Party की अध्यक्ष Mayawati ने संबोधित किया। और इस दौरान Mayawati  ने BJP सरकार पर जोर दार हमला बोला। बता दे की मायावती ने कहा कि BJP राज में किसान परेशान हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि BJP, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वोट के लिए ही जनता से वादे कर रही हैं जो सिर्फ हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। और विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं।

Mayawati ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर इस बार सबसे अधिक जोर यहां के गरीब और बेरोज़गार नौजवानों को रोटी रोजी के साधन उपलब्ध कराने पर होगा। और इस बार यही हमारी पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा होगा। और बदले की भावना से केंद्र और राज्य की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें रोका नहीं जाएगा।

 

Leave a Comment