हिमाचल के जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसा – खंभे से जा टकराई कार

By
Published On: September 11, 2022
car collided with pole

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसे की सुचना प्राप्त हुई है। आपको बता दे की इस हादसे में पांच लोगों की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर मौके पर पहुंची। बता दे की पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते कुठार कलां में शनिवार के पास रात को एक दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई।

इन मृतकों में दो सलोह हरोली, एक झलेड़ा ऊना, एक हाज़ीपुर नंगल पंजाब और एक सनोली मजारा का रहने वाला है। बता दे की सदर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है की यह यह हादसा शनिवार रात को पंजाब नंबर गाड़ी कुठार कलां में खम्भे से टकरा कर खेतों में जा गिरी है। इस घटना का पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला। इस हादसे में राजन जसवाल व अमल निवासी सलोह हरोली जिला ऊना की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

और जबकि इस हादसे में कार चालक विशाल चौधरी निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल व अनूप सिंह निवासी झलेड़ा को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों पर उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया है।

मृतकों की पहचान राजन जसवाल पुत्र कुलदीप जसवाल और अमल पुत्र नंद लाल निवासी सलोह, विशाल चौधरी उर्फ अमनदीप पुत्र बलदेव सिंह निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व अनूप सिंह पुत्र जनक राज निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय अंकित शर्मा ने बताया कि मामले में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh