बरेली से लौटी थी कोरोना संक्रमित महिला – हिमाचल प्रदेश का जिला हमीरपुर बना हॉटस्पॉट

By
Published On: April 18, 2020
हमीरपुर बना हॉटस्पॉट

हिमाचल प्रदेश का एक और जिला हॉटस्पॉट के बन गया है। जी हा हिमाचल प्रदेश का जिला हमीरपुर हॉटस्पॉट बन गया है इस समूचे जिले को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को corona पॉजिटिव के 3 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना की जांच के लिए गए 393 सैंपल में से चंबा के सिहुंता का युवक व हमीरपुर जिले के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। और अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 39 हो गई है। बता दे की हमीरपुर जिले से पहली बार दो मामले सामने आए हैं। और इनमें से एक महिला हमीरपुर शहर की निवासी है जबकि दूसरा व्यक्ति जोलसप्पड़ का रहने वाला है।

जिला हमीरपुर में सामने आई coronavirus से संक्रमित महिला की बहु का 4 दिन पहले प्रसव हुआ है। और अस्पताल में खांसी जुकाम होने के कारण उसका काेरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जो कि पॉजिटिव पाया गया है। यह बड़ी चिंता की बात यह है कि महिला अन्य राज्य की और यह हमीरपुर शहर में मजदूरी करती है। यह संक्रमित महिला मार्च में बरेली से लौटी थी।

जिला हमीरपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अर्चना सोनी ने महिला व पुरुष के पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया है कि दोनों के सैंपल टांडा स्थित मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे गए थे। और शुक्रवार देर रात दोनों की रिपोर्ट आई है। डॉ. अर्चना ने बताया है कि दोनों लोग खांसी-जुकाम से पीडि़त थे। और अस्पताल में जांच करवाने आए इन लोगों के सैंपल लिए थे। अभी इन दोनों लोगों के कहीं आने-जाने का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। हमीरपुर जिले से दो नए मामले सामने आने के बाद अब संबंधित क्षेत्रों की चौकसी और बढ़ा दी गई है। बता दे की उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि शनिवार को कफ्र्यू के दौरान कोई ढील नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों के परिजन भी आइसोलेशन कर दिए हैं।

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh