चंबा में मूसलाधार बारिश से तबाही – मलबे में दबने से दंपती और बेटे की मौत

By
Published On: August 20, 2022
Torrential rain caused havoc in Chamba

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश से दीवार तोड़ मकान में टनों मलबा घुस गया। जिससे तीन लोग लापता हो गए। ग्रामीण और प्रशासनिक टीमें लापता पति, पत्नी और बेटे के शव बरामद कर लिए हैं। भटियात क्षेत्र की बनेट पंचायत के जुलाडा वार्ड नंबर एक में बारिश ने तबाही मचाई है। देर रात दो बजे की घटना बताई जा रही है.

मलबे में दबे पति-पत्नी और बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी भेज दिया गया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

1135 करोड़ की संपत्ति हुई तबाह

प्रदेश में मानसून की बारिश 1135 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह कर चुकी है। अकेले लोक निर्माण विभाग की 648 करोड़ की संपत्ति तबाह हुई है। 217 लोगों की सड़क हादसों, बादल फटने, बाढ़, भूस्खलन इत्यादि से जान जा चुकी है। शिमला जिला में सबसे ज्यादा 35 लोगों की मृत्यु और कुल्लू में 31 लोगों की जान गई है।

प्रदेश में 101 मकान क्षतिग्रस्त

मानसून की बारिश से 101 मकान तबाह हो गए हैं। लोगों से ऐसे वक्त में उनका आशियाना छीन गया, जब बारिश से बचने के लिए छत की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। 380 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। कई परिवार ऐसे हैं, जिनकी रातें मकान क्षतिग्रस्त होने के भय में बीत रही हैं। 55 दुकानें, 16 लेबर शेड, 321 गौशालाएं और 37 घाट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Related Post

Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh
Art Museums in Bangalore
Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025