नशेड़ी’ पिता 8 वर्षीय बेटी से रेप के आरोप में गिरफ्तार

By
Published On: August 19, 2020
रेप के आरोप में गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बाप-बेटी का रिश्ता कलंकित हुआ है। बद्दी में एक 28 वर्षीय बाप पर अपनी बेटी से रेप करने के आरोप लगे हैं. आरोप यह है कि नशे में धुत्त पिता अपनी 8 बर्षीय बच्ची के साथ 2 दिन तक करता रहा दुष्कर्म .

पीड़ित बच्ची ने इस बारे में अपने पड़ोसियों तथा अपनी मां को बताया तो बच्ची की मां ने महिला पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज करवाया गया. पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के बयानों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है.

आरोपी पुलिस रिमांड

बता दे की पुलिस ने आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है. पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है.और पीड़ित बच्ची की मां यहां एक कंपनी में काम करती है. रोजाना ड्यूटी से रात नौ बजे आती है. और घर में उसका पिता और 8 वर्षीय बेटी रहते थे. आरोपी नशे का आदी है. उसने दो दिन बेटी से दुष्कर्म किया.

DSP बद्दी नवदीप सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी जांच शुरू कर दी है. और उन्होंने कहा कि आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

 

यह भी पढ़े : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति को PM नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

Related Post

Government Museum and Art Gallery Chandigarh
Art Museums in Bangalore
Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025
Dussehra
Festivals And Events

Dussehra 2025 in India – Date, Significance & Celebrations

By Ashwani Rana
|
October 1, 2025
Jayanagar 4th block
Travel & Tourism

Top 10 Places to Visit in Jayanagar in 2025-2026

By Ashwani Rana
|
September 30, 2025