जम्मू-कश्मीर से एक ट्रक में आ रहे आतंकियों से नगरोटा में मुठभेड़, सेना ने 4 को मार गिराया

By
Published On: November 19, 2020
आतंकियों से नगरोटा में मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है. प्राप्त खुफिया जानकारी के बाद नगरोटा में सुरक्षा काफी कड़ी की गई है और हर नाके पर आने जाने वाले वाहनों की अच्छे से जांच शुरू की गई. और इस दौरान सुरक्षा बलों ने बान टोल प्लाजा के पास भी एक नाका लगाया था.

बता दे की वाहनों की जांच के दौरान आतंकवादियों के एक समूह ने सुबह 5 बजे सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी. और इस फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की और भागने लगे. और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई. प्राप्त सूत्रों ने बताया कि एनकाउंटर में 4 आतंकवादी मारे गए हैं. एनकाउंटर के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है.

पुलिस के चार जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने बताया कि मारे गए सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे. और मारे गए गए चार आतंकियों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं. और चौथे आतंकी के शव की तलाश की जा रही है. DGP दिलबाग सिंह ने बताया कि इस एनकाउंटर के दौरान पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं. जम्मू के SSP श्रीधर पाटिल भी मामूली रूप से घायल हो गए हैं.

नगरोटा में एनकाउंटर के चलते हाइवे बंद

माना जा रहा है कि 3 से 4 आतंकवादी ट्रक के जरिये जम्मू-श्रीनगर हाईवे के रास्ते से होकर कश्मीर जाने की कोशिश कर रहे थे. और इसी दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियो को घेर लिया और उसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया. बता दे इस घटना के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगे हुए नगरोटा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और आने जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है.

सुरक्षा बलों ने बताया है कि गाड़ी चेकिंग के समय आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. और सुरक्षा बलों को कश्मीर में आतंकियों के ट्रक से जाने की सूचना मिली थी. और इसकी जांच करने के लिए हाइवे पर नाका लगाकर सभी गाड़ियों की जांच शुरू की गई थी. जिस ट्रक को रोका गया है उस पर जम्मू-कश्मीर का नंबर लगा हुआ था. अभी एनकाउंटर जारी है. हाइवे बंद है. और बता दे की आतंकियों के ट्रक से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है.

News Source: aajtak

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh