जम्मू-कश्मीर पंचायत सदस्यों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

By
Published On: July 20, 2020
मोदी सरकार

सरकार ने अब पंचायत चुनाव के चुने गए सदस्यों में उनकी सुरक्षा की भावना को पैदा करने के लिए 25 लाख रुपये का बीमा कवर देने की मंजूरी दी है. अब आतंकवाद से संबंधित मौत के मामले में चुने गए सभी पंचायत सदस्यों और शहरी-स्थानीय निकायों के सदस्यों को ये बीमा मिलेगा. सरकार के इस निर्णय का सभी पंचों-सरपंचों और अर्बन लोकल बॉडीज के सदस्यों ने स्वागत किया है.

बता दें कि पंच-सरपंच ही नहीं जमीनी स्तर पर काम करने वाले राजनीतिक कार्यकर्ता भी इस कदम की सराहाना कर रहे हैं. वो मानते हैं कि इस तरह के और कदम उठाने की जरूरत है ताकि और लोग मुख्यधारा से जुड़ें. गंदरबाल जिले के पंचों के अध्यक्ष नाजिर अहमद रैना ने कहा, ‘मैं सभी पंचों की तरफ से एलजी साहब को मुबारकबाद देता हूं कि उन्होंने ये ऑर्डर जारी किया कि अगर कोई सदस्य शहीद होगा, तो उसे 25 लाख रुपए का बीमा मिलेगा. ये हमारी बहुत पुरानी मांग थी जो पूरी हुई है.’

गांदरबल में बीजेपी के जिला अध्यक्ष गुलाम हसन ने कहा कि हम इस कदम की सराहना करते हैं. पंचों-सरपंचों और अर्बन लोकल बॉडीज के सदस्यों को 25 लाख रुपये मिलेंगे. ये प्रधानमंत्री के तरफ से अच्छा कदम है लेकिन साथ ही हम गुजारिश करना चाहते हैं कि ऐसे और कदम उठाने की जरूरत है ताकि जिन लोगों को लोकतंत्र पर शक है वो भी देश की तरक्की में शामिल हो सकें.

कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि अगर किसी  राजनीतिक कार्यकर्ता या पंच-सरपंच को धमकी मिलती है तो हम उनसे आग्रह करते हैं कि वो अपने एसपी से मिले उनको सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी.

न्यूज़ सोर्स : https://zeenews.india.com/hindi/india/jammu-and-kashmir-government-insured-the-panchayat-members-with-25-lakh-rupees-who-died-in-terrorist-attacks/714643

यह भी पढ़े: रेणुकाजी एमडीआर सड़क पर पलटा ट्रक, नींद की झपकी आने से हुआ हादसा 

Related Post

Government Museum and Art Gallery Chandigarh
Art Museums in Bangalore
Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025
Dussehra
Festivals And Events

Dussehra 2025 in India – Date, Significance & Celebrations

By Ashwani Rana
|
October 1, 2025
Jayanagar 4th block
Travel & Tourism

Top 10 Places to Visit in Jayanagar in 2025-2026

By Ashwani Rana
|
September 30, 2025