अगर नरेंद्र मोदी PM नहीं बने तो अयोध्या जाकर कर लूंगा आत्महत्या: वसीम रिजवी

By
Published On: April 30, 2019
वसीम रिजवी

2019 लोकसभा चुनाव के चार चरण का मतदान पूरा हो चुका है. UP में अब पांचवें, छठे और सातवें चरण का मतदान शेष बाकि है. चुनावी शोरगुल के बीच उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद वसीम रिजवी ने आज मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि , ‘अगर 2019 में नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री नहीं बने तो मैं अयोध्या में राम मंदिर के गेट के पास जाकर आत्महत्या कर लूंगा.’ सैय्यद वसीम रिजवी ने कहा राष्ट्र हर मजहब से ऊपर होता है. जब भी मैं राष्ट्रहित की कोई बात करता हूं तो कट्टरपंथी मुझे जान से मार देने की धमकी देते हैं. और वे कहते हैं कि जाने दो मोदी सरकार को हम तुम्हें बोटी-बोटी काट देंगे.

साथ ही वसीम रिजवी ने कहा कि देशप्रेमियों में नरेंद्र मोदी के लिए जितनी मोहब्बत है तो उतना ही गद्दारों में खौफ है. मोदी देश के कुशल प्रधानमंत्री हैं. यदि 2019 में किसी और सियासी दल का नेता देशद्रोहियों की मदद से प्रधानमंत्री बन गया तो मैं अयोध्या में राम मंदिर के गेट पर जाकर आत्महत्या कर लूंगा क्योंकि देशद्रोहियों के हाथों मरने से अच्छा है, इज्जत की मौत मरना.

Related Post

Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh
Art Museums in Bangalore
Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025