कुलदीप राठौर – कोरोना संक्रमण फैलाने वाले भाजपा नेताओं पर FIR दर्ज न हुई तो जाएंगे कोर्ट

By
Published On: August 19, 2020
कुलदीप राठौर

हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आरोप लगाते कहा कि भाजपा नेताओं पर कोरोना फैलाने को लेकर FIR दर्ज होनी चाहिए।  और यदि पुलिस यह मामला दर्ज नहीं करती तो कांग्रेस को न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। शिमला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा पार्टी ने इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत भी दी है। और उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने किसान, बागवान व प्रदेश के आम लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया। और सरकार ने जब उनकी नहीं सुनी तो मजबूरन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामले दर्ज किए। और उन पर भी चार मामले दर्ज किए गए हैं।

और उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूछा कि FIR दर्ज करने को लेकर दोहरे मापदंड क्यों अपनाए जा रहे हैं। और कहा कि भाजपा नेता जो नियमों का सरेआम उल्लंघना कर रहे हैं उन पर मामले क्यों दर्ज नहीं होते। राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कैब रोग वाले सेब को सरकार एमआईएस के तहत नहीं खरीद रही है। उन्होंने पूछा बागवान इस सेब को कहां बेचें यह सरकार बताए। उन्होंने कहा इसको लेकर वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।

Related Post

Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh
Art Museums in Bangalore
Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025