अफगानिस्तान के राष्ट्रपति को PM नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

By
Published On: August 19, 2020
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति को PM नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को PM नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत आतंकवाद से मुक्त समाज बनाने की उसकी कोशिश का समर्थन करता है। PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति अशरफ गनी और अफगान लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई।’ PM नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि भारत बेहतर भविष्य के लिए अपने भाग्य को आकार देने की अफगानिस्तान की आकांक्षा और आतंकवाद से मुक्त समाज बनाने की उसकी कोशिश का समर्थन करता है।’

और इससे पहले 3 अगस्त को अफगानिस्तान के PM ने अफगानिस्तान में आवश्यकता को पूरा करने के लिए खाद्य तथा चिकित्सा सहायता की समय पर आपूर्ति के लिए भारतीय PM नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया था। टेलीफोन पर बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘मोदी ने शांतिपूर्ण, समृद्ध और समावेशी अफगानिस्तान की ओर अफगानिस्तान के लोगों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।’ और दोनों नेताओं ने क्षेत्र और अन्य द्विपक्षीय हित के अन्य क्षेत्रों में विकसित सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया था।

फगानिस्तान के विदेश मामलों के कार्य मंत्री, मोहम्मद हनीफ अतमार ने 3rd अगस्त को काबुल में भारतीय राजदूत विनय कुमार के साथ मुलाकात की, और जिसमें दोनों पक्षों ने अफगान शांति प्रक्रिया पर क्षेत्रीय सहमति को और मजबूत करने के महत्व पर विचार किया। बता दें कि अफगानिस्तान 19 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। भारत की आजादी से पहले 1919 में ही अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी थी।

Related Post

Government Museum and Art Gallery Chandigarh
Art Museums in Bangalore
Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025
Dussehra
Festivals And Events

Dussehra 2025 in India – Date, Significance & Celebrations

By Ashwani Rana
|
October 1, 2025
Jayanagar 4th block
Travel & Tourism

Top 10 Places to Visit in Jayanagar in 2025-2026

By Ashwani Rana
|
September 30, 2025