CM Yogi Adityanath का तीखा वार – क्या कांग्रेस, बहन जी या बबुआ राम मंदिर बनवा पाते ?

By
Published On: November 28, 2021
Yogi Adityanath

विधान सभा चुनाव का समय जैसे-जैसे पास आता जा रहा है वैसे ही Uttar Pradesh का सियासी पारा आसमन पर चढ़ता जा रहा है. Uttar Pradesh के Chief Minister Yogi Adityanath  लगातार विपक्ष पर हमलावर हैं. CM Yogi Adityanath ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर सभी विपक्ष को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की. CM Yogi ने बिना किसी का नाम लिए हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav, Bahujan Samaj Party अध्यक्ष मायावती और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

‘क्या ये सब मंदिर बनवा पाते?’

बता दे की Uttar Pradesh के गोरखपुर में सांसद खेल स्पर्धा के समापन समारोह में Yogi Adityanath भी शामिल हुए. और इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस (Congress )पर सीधा निशाना साधा. CM योगी ने सपा प्रमुख Akhilesh Yadav को ‘बबुआ‘ तो मायावती को ‘बहन जी‘ कहकर संबोधित किया. CM Yogi Adityanath ने सपा, बसपा, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यह कहा की , अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है. और क्या यह मंदिर कांग्रेस, बहन जी या बबुआ बनवा पाते? उनकी हिम्मत ही नहीं थी. और आज भी ये जब कभी मंदिर में जाते हैं, तो तब 10 बार सोचते हैं कि जाएं कि न जाएं.’

 बहकावे में मत आइए विपक्ष के

साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए CM Yogi ने यह भी कहा, ‘दोहरे चरित्र और गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले विपक्ष के बहकावे में बिल्कुल मत आइएगा. ये सब लोग चुपचाप वैक्सीन ले लेते हैं और फिर कहते हैं कि हमने वैक्सीन नहीं ली. में जनता से अपील करता हूँ कि सभी लोग वैक्सीन अवश्य लें, और किसी के बहकावे में न आएं.’

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh