लोहे की रॉड से हमला करके बेटे ने मार डाला पिता, गिरफ्तार

By
Published On: August 23, 2022
attack with iron rod

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पंचायत लंबागांव के टिक्करी कमाहरनू में एक युवक ने अपने पिता के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बता दे की आरोपी की पहचान सचिन राणा उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है।  पुलिस के मुताबिक आरोपी सचिन ने मंगलवार को अपने पिता रवि राणा पर हमला कर दिया। रवि लहूलुहान हो गया और अचेत हो गया। जब बेटे को हमला करते मां ने देख लिया और शोर मचाया। शोर सुन कर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने इसकी सूचना लंबागांव पुलिस को दे दी।

 रवि राणा को घायल अवस्था में पालमपुर ले जाया गया, और जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि गत वर्ष ही शिक्षा निदेशालय शिमला से सेवानिवृत्त हुआ था। लंबागांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिससे हमला किया उस रॉड को भी अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया भी मौके पर पहुंच गए। अभी तक घटना के कारणों का कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 /341/23 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh