हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में दो मंजिला मकान आग में हुआ राख

By
Published On: December 29, 2018

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में होली घाटी के पास दयोल गांव के प्रोजेक्ट कॉलोनी में दो मंजिला मकान आग लगने से जलकर राख हो गया। इस घटना से 18 परिवारों के सिर की छत छीन गई। जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से मकान को आग लगना बताया जा रहा है। यह दो मंजिला मकान दयोल गांव के निबासी मुरली राम का था, जिसमे 18 किराएदार रहते थे 9 कमरों में।

बीती रात 28-12-2018 को 11 बजे के आस पास आग लगी मकान में। उस समय सभी अपने कमरों में सो रहे थे। किसी तरह कमरों से बाहर भागकर सबने अपनी जान बचाई। इस घटना में मकान के भीतर रखा काफी सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना की सूचना होली राजस्व विभाग को दे दी गई है।

 

Related Post

Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025
Festivals And Events

Dussehra 2025 in India – Date, Significance & Celebrations

By Ashwani Rana
|
October 1, 2025
Travel & Tourism

Top 10 Places to Visit in Jayanagar in 2025-2026

By Ashwani Rana
|
September 30, 2025