कंगना रणौत के समर्थन में महिला संगठनों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, शाम तक एक साथ सैकड़ों लोग जुटे

By
Published On: September 12, 2020
Kangana Ranaut

हिमाचल प्रदेश की बेटी कंगना रणौत हम तुम्हारे साथ हैं, इस थीम के साथ जिला सोलन के मॉल रोड पर रोशनी एनजीओ ने शनिवार यानि आज कंगना रणौत के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । और यह अभियान देर शाम पांच बजे तक चला व शहर के सैकड़ों लोगों ने कंगना रणौत को समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किए। बता दे की इस अवसर पर जिला भाजपा महिला मोर्चा सहित जिला सोलन के कई महिला संगठनों ने एकजुटता के साथ कंगना रणौत का समर्थन किया। और महिलाओं ने हिमाचल प्रदेश की बेटी कंगना रणौत के मुम्बई स्थित ऑफिस को बीएमसी के द्वारा तोड़े जाने की निंदा की है।

बता दे की महिलाओं के द्वारा बीएमसी व शिव सेना के खिलाफ काफी नारेबाजी भी की गई। जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकुंतला शर्मा ने बताया कि जिला सोलन के मॉल रोड पर रोशनी एनजीओ की ओर से कंगना रणौत के समर्थन में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान का भाजपा महिला मोर्चा समर्थन करता है। और साथ ही उन्होंने कहा कंगना रणौत प्रदेश की बेटी है व प्रदेश की महिलाएं उनके समर्थन में खड़ी हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता इस हस्ताक्षर अभियान के दौरान मौजूद रही।

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh