पिता के द्वारा जश्न में चलाई गोली से गई आठ साल के बेटे की जान

दिल्ली के New उस्मानपुर में 42 बर्ष के व्यक्ति ने जश्न में चलाई गोली जो उसके ही नाबालिग बच्चे को जा कर लगी और उसकी उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान यासीन के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है की जनता दल यूनाइडेट के पूर्व विधायक राजू सिंह के द्वारा नई साल की पूर्व संध्या में फतेहपुर में स्थित एक फॉर्म हाउस में चल रहे जश्न में हवाई गोलीबारी से एक महिला की मृत्यु के कुछ दिनों बाद अब यह घटना सामने आई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसम्बर को दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाने में व्यक्ति को गोली लगने की जानकारी मिली थी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जश्न में में चलाई गई गोलीबारी में आठ साल के मासुम बच्चे रेहान को उसके दाहिने गाल पर गोली लगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी , और छानबीन के द्वारा पता चला की यह गोली मृत के पिता यासीन के द्वारा चलाई गई है। पुलिस ने शनिवार को मृतक के पिता यासीन को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment