सुरेश कश्यप हिमाचल भाजपा अध्यक्ष बने ,जेपी नड्डा के आदेश पर हुई नियुक्ति

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष पद पर सुरेश कश्यप को नियुक्त किया गया है। बता दे की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर सुरेश कश्यप की नियुक्ति की गई है। अरूण सिंह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सुरेश कश्यप शिमला संसदीय सीट से लोकसभा सांसद हैं। शिमला संसदीय सीट से लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप वायुसेना में सेवाएं दे चुके हैं। और इनका जन्म  23 मार्च 1971, को पपलाहन जिला सिरमौर में हुआ।

लोक प्रशासन में एमफिल, अंग्रेजी और पर्यटन में पोस्ट ग्रेजुएट, पब्लिक रिलेशंस एंड कम्युनिकेशंस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और बीएड की डिग्री हासिल की है। राजनीतिक सफर की शुरूआत में पच्छाद में बीडीसी सदस्य रहे। 2012 में विधानसभा में विधायक चुनकर आए और 2017 में दूसरी बार भाजपा से विधायक बने। 2019 में लोकसभा के लिए चुने गए।

न्यूज़ सोर्स : https://www.amarujala.com/shimla/himachal-news-suresh-kashyap-appointed-as-himachal-pradesh-bjp-president

Leave a Comment