एंबुलेंस से टांडा भेजे चार कोरोना पॉजिटिव, चंबा जिले के तीसा की नौ पंचायतें सील

By
Published On: April 7, 2020
तीसा की नौ पंचायतें सील

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा में चार कोरोना पॉजिटिव जमातियों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मंगलवार आज सुबह कोरोना संक्रमितों को लाने के लिए चंबा से तीसा एंबुलेंस भेजी गई। और इसके बाद सभी को टांडा भेजा गया। Coronavirus से संक्रमितों को एंबुलेंस में ले जाने से आधा घंटा पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट पहनी। आपको बता दें, सोमवार को तब्लीगी जमात के जलसे से लौटे तीसा के 11 लोगों को सैंपल लिए गए थे और जिनमें से चार पॉटिजिट तथा सात की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि ने बताया कि शेष 7 जमातियों को तीसा स्थित क्वारंटीन केंद्र में ही रखा गया है।

तो वहीं, प्रशासन ने एहतियातन चंबा जिले तीसा के क्षेत्र की नौ पंचायतों को सील कर दिया है। और सभी को घरों में रहने की अपील की गई है। एसडीएम तीसा हेमचंद वर्मा ने पुष्टि की है। प्रशासन के अनुसार चार Corona पॉजिटिव 20 मार्च के बाद अपने गांव लौटे। और इस दौरान वह अपने परिवार और आसपास के कई अन्य लोगों के संपर्क में रहे। इसको देखते हुए तीसा क्षेत्र की नौ पंचायतों को सील कर दिया गया है।

अब तक कुल मामलों की संख्या18 पहुंची

राज्य में Coronavirus पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 18 तक पहुंच गया है। और इनमें से 11 जमाती हैं। टांडा में भर्ती Coronavirus मरीजों की संख्या अब आठ हो जाएगी। आईजीएमसी में 3 संक्रमित भर्ती है। और 2 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हुई है। और चार मरीजों को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था।

बता दे की राज्य में अब तक कुल 456 लोगों की जांच की जा चुकी है। और 4458 लोगों को निगरानी में रखा गया है। 2013 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है व स्वस्थ हैं।

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh