उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath के पिता का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

By
Published On: April 20, 2020
आनंद सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath  के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया. 89 वर्ष के आनंद सिंह बिष्ट ने आज सोमवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के एम्स में 13 मार्च से इलाज चल रहा था. उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी. गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी और वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे.

उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव पंचुर ले जाया जा रहा है. मंगलवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार होगा.

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश के.अवस्थी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता जी का आज सुबह 10.44 बजे स्वर्गवास हुआ. उनके साथ हमारी गहरी संवेदनाएं हैं.

राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने सीएम के पिता के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार तथा शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें. ॐ शांति ॐ.

यूपी बीजेपी के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने भी सीएम के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर दुःख व्यक्त किया.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने आनंद सिंह बिष्ट  के निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है. दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

सोर्स : https://zeenews.india.com/

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh