बड़सर में एक युवक की पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिए 6 लोग

By
Published On: July 18, 2020
पीट-पीटकर युवक की हत्या

थाना बड़सर के तहत पड़ते गलोड़ क्षेत्र में कुछ लोगों ने आधी रात के समय एक युवक को पकड़कर इतनी बेहरमी से पीटा कि उसकी मृत्यु हो गई। सुबह युवक की लाश एक पेड़ के नीचे पड़ी हुई मिली। बता दे की मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र सीता राम निवासी गोइस के रूप में हुई है। पुलिस ने इसे हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

युवक की इतनी बेरहमी से मारपीट क्यों की गई, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, शुक्रवार सुबह सामने आए इस प्रकरण के बाद गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कुछ देर के लिए शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम भी किया। और बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। और पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर छह लोगों को पुलिस हिरासत में लिया है। पुलिस के दिए बयान में मृतक के भाई कृष्ण चंद ने बताया कि रात करीब पौने एक बजे पंचायत उपप्रधान बालक राम ने उसे सूचना दी कि उसके भाई राकेश को कुमार को दसवीं गांव में एक घर में बांधा गया है।

क्योंकि उसके पास कोई साधन नहीं था, और इसलिए वह वहां नहीं जा सका। सुबह उपप्रधान ने फिर एक बार सूचित किया कि उसका भाई राकेश एक पेड़ के नीचे बेसुध पड़ा हुआ है। और उसके बाद कृष्ण चंद अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर गया तो देखा कि राकेश वहां मृत पड़ा हुआ था। बता दे की पुलिस को दिए बयान में कृष्णचंद ने बताया कि उसे पता चला है कि उसके भाई को रिखी राम द्वारा मारा गया है। और इस वारदात के बाद लोगों में आक्रोश पनप उठा और उन्होंने शव सड़क पर रखकर आवाजाही बंद को रोक दिया। SHO बड़सर मस्तराम नायक ने घटना स्थल का जायजा लिया व ग्रामीणों को शांत करवाया।

न्यूज़ सोर्स: https://www.divyahimachal.com/2020/07/badasar-mein-peet-peetakar-yuvak-ka/

यह भी पढ़े : तिहाड़ जेल में कैद सोनू पंजाबन ने खाया जहर! अस्पताल में भर्ती

Related Post

Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh
Art Museums in Bangalore
Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025