हिमाचल CM के डिप्टी सेक्रेटरी निकले Corona पॉजिटिव, मुख्यमंत्री होंगे क्वारंटाइन

By
Published On: July 22, 2020
डिप्टी सेक्रेटरी

हिमाचल प्रदेश में COVID-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ताजा मामला राजधानी शिमला से सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) के डिप्टी सेक्रेटरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएम कार्यालय के स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने की खबर फैलते ही सचिवालय में हड़कंप मच गया है. डिप्टी सेक्रेटरी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब मुख्यमंत्री समेत कई अन्य नेताओं और अफसरों पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है. इसके मद्देनजर बताया गया है कि सीएम जयराम ठाकुर का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से सूचना दी गई है कि इस दौरान सीएम मिलने वालों से दूरी बनाए रखेंगे. साथ ही सीएम जयराम ठाकुर क्वारंटाइन होंगे.

कहा गया है कि सीएम के डिप्टी सेक्रेटरी मंडी से आए कुछ भाजपा (BJP) नेताओं से मिले थे. इसके बाद उनमें भी कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं. इसको देखते हुए सीएम समेत सचिवालय के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा. आपको बता दें कि मंडी जिले में भाजपा के एक प्रवक्ता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना आज ही सामने आई थी. वहीं बीजेपी का एक और पदाधिकारी भी संक्रमित पाया गया है.

मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द


डिप्टी सेक्रेटरी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आगामी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. बताया गया कि सीएम सचिवालय से अपने आवास के लिए रवाना हो गए हैं. सीएम अगले कुछ दिनों तक क्वारंटाइन रहेंगे. सीएम के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करने वाले अन्य अधिकारियों की भी जांच होगी. इधर, बताया गया कि मंडी के जिस भाजपा नेता के संपर्क में डिप्टी सेक्रेटरी आए हैं, वह शाला गांव के एक ड्राइवर की वजह से कोरोना पॉजिटिव हुए थे. दो दिन पहले उस ड्राइवर को जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.

न्यूज़ सोर्स: https://hindi.news18.com/news/himachal-pradesh/shimla-cm-jairam-thakur-deputy-secretry-found-covid-19-positive-3183858.html

Related Post

Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh
Art Museums in Bangalore
Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025