कर्ज की सीमा को तीन से बढ़ाकर पांच प्रतिशत करने पर हुआ सदन में हंगामा

By
Published On: March 18, 2021
कर्ज की सीमा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कर्ज की सीमा को 3 से बढ़ाकर 5  प्रतिशत करने का विरोध किया गया। बता दे की गुरुवार को सदन में विधेयक पर चर्चा के समय कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। माकपा विधायक राकेश सिंघा, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी, शिलाई से कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन सिंह, तथा डलहौजी की कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने इस विधेयक को पारित करने के प्रस्ताव का काफी विरोध किया।

और इस बीच सदन में सत्तापक्ष तथा विपक्ष में काफी नोकझोंक होती रही। और विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार हिमाचल प्रदेश को कर्ज में झोंक रही है। और यह हिमाचल की जनता से न्याय नहीं है। और कर्ज लेकर व्यवस्था चलाई जाएगी, तथा लोगों पर कर का बोझ डाला जाएगा। और साथ विपक्ष के इन सदस्यों ने इसे काले कानून की संज्ञा दी। और इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वाकआउट कर लिया। तथा शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अगर कर्ज से ज्यादा खर्च हो जाता है तो विधानसभा से उसे पारित करना होता है।

हिमाचल प्रदेश का अपना अधिनियम है। और यह एक तकनीकी मामला है। 2019-20 के खर्च को नियमित करने का मामला है। तथा यह एक बार की ही रिलेक्सेशन है। साथ ही सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हम कांग्रेस की गलती को सुधार रहे हैं। और कांग्रेस ने प्रदेश को कर्ज में डुबोया है।

बता दे की वाकआउट के बाद विपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्ज की लिमिट डबल करने का कानून बर्दाश्त नहीं किया जायेगा । हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए आज काला दिन है। और सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि इस कानून को संख्या बल के आधार पर पास ना किया जाए। और कानून को वापस लेकर सेलेक्ट कमेटी को भेजा जाए। हिमाचल प्रदेश सरकार का सारा मंत्रिमंडल नई दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से एक मुश्त हिमाचल के कर्ज को माफ करने की मांग उठाए

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh