भाजपा टिकट बांटने के लिए परिवारवाद पर सख्त रहेगी - लेकिन उम्र में दे सकती है रियायत
You are here
Home > Himachal news > भाजपा टिकट बांटने के लिए परिवारवाद पर सख्त रहेगी – लेकिन उम्र में दे सकती है रियायत

भाजपा टिकट बांटने के लिए परिवारवाद पर सख्त रहेगी – लेकिन उम्र में दे सकती है रियायत

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में भाजपा परिवारवाद पर सख्त रहेगी, परन्तु भाजपा परिवारवाद उम्र बढ़ने के मामले में रियायत दे सकती है। बता दे की यह फैसला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लिया है। और इस संबंध में बीते दिन हिमाचल प्रदेश में भाजपा की चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक में भी चर्चा हुई है। ऐसे में परिवारवाद के खिलाफ कैंची चलने से प्रदेश के कई नेताओं के टिकट कट सकते हैं। और इसी के साथ-साथ भाजपा ने राज्य में कांग्रेस के खिलाफ भी परिवारवाद को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है।

भाजपा ने कांग्रेस की तरह टिकट आवंटन की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया हो, लेकिन यह बात साफ कर दी है कि राज्य में भाजपा परिवारवाद से कोई समझौता नहीं करेगी। यानी, एक परिवार के दूसरे नेता को किसी भी सूरत में टिकट नहीं दिया जाएगा। और न ही नेता पुत्रों या उनके रिश्तेदारों को ही टिकट दिए जाएंगे। हालांकि, जहां तक 70 पार उम्र के नेताओं की बात है तो इस संबंध में भाजपा ढील दे सकती है। यदि ऐसा होता है तो प्रदेश के दो मंत्रियों के टिकट कटने पर संकट टल सकता है। इसके लिए भाजपा नेताओं के जिताऊ होने के फार्मूले को भी दृष्टिगत रखा जाएगा।

 

Similar Articles

Top
error: Content is protected !!