Travel Trends

हिमाचल प्रदेश के 10 प्रसिद्ध कलाकार

चार्ली चौहान

हिमाचल प्रदेश को न केवल इसकी सुंदरता के लिए जाना जाता है बल्कि इस भूमि में पैदा हुए कलाकारों की बजह से भी जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश की पवित्र भूमि से सम्बन्ध रखने वाले इन कलाकारों को कई प्रतिभाओं से नवाजा गया है जिसके लिए इन्हे कई पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। यहाँ हम आपको 10 लोगों की सूची दे रहे हैं जिन्होंने अपनी छाप पूरी दुनिया पर कायम कर रखी है।

1. प्रीति ज़िंटा:- ये हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के गांव रोहड़ू की निवासी हैं। बॉलीवुड में डिंपल क्वीन के नाम से मशहूर और आईपीएल टीम ,किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालिक भी हैं ये कलाकारा। फिल्म दिल से से डेब्यू करने के बाद , उन्हें फ़िल्मफेर बेस्ट डेब्यू अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ये भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय है।

2.कंगना राणावत:- मंडी जिला के भांबला शहर की रहने बाली इस कलाकारा के लिए न केवल भारत बल्कि विदेशी लड़कों के दिलोँ पर भी राज किया हुआ है। बॉलीवुड में विवादास्पद नरैनी के नाम से भी प्रसिद्ध है। कंगना एक प्रशिक्षित कथक नर्तकी भी हैं। इनके कर्ल इनको और अभिनेत्रियों से अलग करते हैं।

3.यामी गौतम:- 2012 में “चाँद के पार चलो ” और सुजीत सरकार की “विक्की डोनर” के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली यह अभिनेत्री हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की रहने वाली हैं। तह अभिनेत्री भारत के साथ विदेशो में भी बहुत लोकप्रिय हैं। ये उन युवाओं के दिलों की धड़कन हैं जो इन्हे अपना आदर्श मानते हैं। इन्हे फिल्मों के अलावा आप कई विज्ञापनों में भी देख चुके हैं।

4.विशाल करवाल:- इन्हे एमटीवी रोडीज़ 4 के नाम से मशहूर शो में देखा जा चूका है,जहाँ वह एमटीवी स्प्लिट्सविला 1 का प्रमुख हिस्सा थे। कई डेली सोप के विज्ञापन करने के बाद इन्हें “बिग बोस सीजन 6 “के बाद लोकप्रियता मिली। 1920 लन्दन से इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। ये हिमाचल प्रदेश के पालमपुर से सम्बन्ध रखते हैं।

5.मोहित चौहान:- ये हिमाचल प्रदेश के नाहन जिले के मूल निवासी हैं। बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगगिंग में इनका नाम बहुत प्रचलित है। इन्होंने फिल्म ‘जब वि मेट ‘ के गाने “तुम से ही ” में अपनी आवाज दी थी। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैण्ड सिल्क रुट से की थी। pehchan और Boondein दो एल्बम हैं जिनमे ट्रैक ‘dooba dooba ‘शामिल हैं। इन्होंने दो बार फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर का पुरुस्कार भी जीता हुआ है।

6.रवि भाटिया:- प्रिंस सलीम के नाम से लोकप्रिय ,जी टीवी के शो जोधा अकबर में इन्हें देखा जा सकता है। यह मंडी जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने पहले वौइस् शो में सहायक अभिनेता के रूप में काम किया था जहाँ ये लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंच नही पाए।

7. रुबीना दिलाइकी:- ज़ी टीवी के शो ‘छोटी बहु ‘ में छोटी बहु के रूप में दिखने वाली यह अभिनेत्री हिमाचल प्रदेश के शिमला से ताल्लुक रखती हैं। ये जल्दी ही हर घर में पसंदीदा बन गयी। इनके परिवार के पास अपने सेब के बाग हैं जो यहाँ का पारम्परिक व्यवसाय है। 2015 में सर्बश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए इन्हे दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चूका है।

8.चार्ली चौहान:- पहाड़ों की रानी शिमला की रहने वाली चार्ली को ‘एमटीवी रोडीज़ 7 “प्रसिद्धि मिली और बाद में चेंनेल वी के शो गुमराह का हिस्सा बनी। यह एक बहुमुखी नर्तकी भी है नच बलिये 5 में भी इन्हे देखा जा चूका है जिसमे इन्होने अपने पार्टनर कुंवर अमर के साथ भाग लिया था।

9.इशानी शर्मा:- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित रिवालसर झील के पास से सम्बद्ध रखने वाली इशानी शर्मा हिमाचल के उभरते कलकारों में से एक है। इन्होने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के शो “हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें”से की। ये कंगना राणावत को अपनी प्रेरणा मानती हैं।

10.शिव्या पठानिया:- सोनी टीवी के शो ‘हमसफ़र’की चुलबुली और महत्वकांक्षी लड़की हिमाचल प्रदेश के शिमला की है। 2013 में शिव्या पठानिया ने मिस शिमला का ख़िताब जीता था। इन्हे गिटार बजाना और डांस करना बहुत अच्छा लगता है। अभी ये सोनी टीवी के शो ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ में किंशुक वैद्य के साथ सह नायक की भूमिका निभा रही है।

Article source:- Vishal Chauhan

Tags :

Continue reading

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

Government Museum and Art Gallery Chandigarh: A Journey Through History and Culture

Ashwani Rana

Author

I am a passionate travel blogger and content creator dedicated to exploring beautiful destinations, sharing authentic travel experiences, and inspiring people to discover the world. With years of experience in travel writing, I specialize in creating engaging travel guides, destination reviews, itineraries, cultural stories, and adventure-based content that connects with readers and travel enthusiasts.

My expertise lies in researching unique places, uncovering hidden gems, and delivering informative, SEO-friendly travel content tailored to inspire and guide travelers. I enjoy capturing the essence of every destination through compelling storytelling and practical travel insights.

Categories

Browse by Topics