Travel Trends

हिमाचल में महंगी होगी बिजली, बोर्ड ने मांगी 8.73 फीसदी की बढ़ोतरी

हिमाचल में महंगी होगी बिजली

हिमाचल प्रदेश में बिजली महंगी होने की संभावना काफी बढ़ गई है। बता दे की राज्य बिजली बोर्ड ने विद्युत नियामक आयोग से बिजली दरों में 8.73 फीसदी की बढ़ोतरी मांगी है। और 487 करोड़ के राजस्व घाटे का हवाला देते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 6000 करोड़ के वार्षिक राजस्व की जरूरत बताई गई है। बीते बर्ष के मुकाबले इस बार बोर्ड ने 882 करोड़ से अधिक मांग की है। और बोर्ड की मांगों को आयोग पूरा करता है तो साथ ही प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को अप्रैल से झटका लग सकता है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्तमान में 50 हजार करोड़ से अधिक राशि के कर्ज में डूबी हुई है। और बिजली बोर्ड के आय के साधन कम और व्यय अधिक होने से घाटा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बोर्ड ने आयोग को भेजी पिटीशन में हिमाचल प्रदेश के 21 लाख घरेलू उपभोक्ताओं और 30 हजार औद्योगिक घरानों को दी जाने वाली बिजली सप्लाई को 8.73 फीसदी की दर से बढ़ाने की मांग की है। बर्ष 2019 में आयोग ने बोर्ड के 5117.95 करोड़ के वार्षिक राजस्व जरूरत को पूरा करने के लिए घरेलू बिजली प्रति यूनिट पांच पैसे और उद्योगों को दी जाने वाली बिजली को दस पैसे प्रति यूनिट की दर से बढ़ाया था।

और इसके बावजूद बोर्ड को 2019-20 में 487.88 करोड़ का घाटा हुआ है। ऐसे में बोर्ड ने 2020-21 के लिए 6000.52 करोड़ के वार्षिक राजस्व जरूरत का प्रस्ताव आयोग को भेजा है। बोर्ड की याचिका पर आने वाले दिनों में नियामक आयोग स्थिति स्पष्ट करेगा। बता दें कि साल 2017-18 और 2018-19 में घरेलू बिजली की दरें नहीं बढ़ाई थीं। साल 2016 में घरेलू बिजली साढ़े तीन फीसदी महंगी हुई थी।

न्यूज़ सोर्स: https://www.amarujala.com/shimla/tender-system-abolished-for-pds-ration-supply-in-himachal-pradesh?src=top-lead

Tags :

Continue reading

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

Government Museum and Art Gallery Chandigarh: A Journey Through History and Culture

Ashwani Rana

Author

I am a passionate travel blogger and content creator dedicated to exploring beautiful destinations, sharing authentic travel experiences, and inspiring people to discover the world. With years of experience in travel writing, I specialize in creating engaging travel guides, destination reviews, itineraries, cultural stories, and adventure-based content that connects with readers and travel enthusiasts.

My expertise lies in researching unique places, uncovering hidden gems, and delivering informative, SEO-friendly travel content tailored to inspire and guide travelers. I enjoy capturing the essence of every destination through compelling storytelling and practical travel insights.

Categories

Browse by Topics