कुल्लू की बंदरोल सब्जी मंडी में 10 रुपये बढ़े Royal apple के दाम

By
Published On: September 1, 2021
Royal apple

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में चार दिन के बाद Royal apple के दामों में उछाल आया है। बता दे की मंगलवार को कुल्लू जिले की बंदरोल सब्जी मंडी में Royal apple 60 रुपये किलो तक बिका है। और इसके चलते अब बागवानों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। इससे पहले Royal apple 40 से 50 रुपये प्रति किलो भाव मिल रहा था। कुल्लू की बंदरोल मंडी में दाम बढ़ने के बाद अब इसे प्रदेश की और फल मंडियों में भी दाम अच्छे मिलने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। फलो की अच्छी पैदावार के बाद भी कम दाम के चलते ज्यादातर बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है कुल्लू जिले की बंदरोल सब्जी मंडी में अभी रोजाना लगभग  22 से 25 हजार सेब के क्रेट पहुंच रहे हैं।

लेकिन अब दाम में कुछ हल्का उछाल आने से बागवानों में आगामी दिनों में दाम बेहतर मिलने की उम्मीद जागने लगी है। बागवान रामलाल, रमेश, वेदराम, पुणेराम, लालचंद, सुरेश, जीवन, ने कहा कि अगस्त में बागवानों को Royal apple के 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक दाम मिलते थे। और इस वर्ष अच्दी पैदावार के बावजूद फसल को उचित भाव में नहीं खरीदा जा रहा। सब्जी मंडी बंदरोल में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को सब्जी मंडी में 60 रुपये प्रति किलो के भाव से सुपर क्लास का Royal apple बिका है। और आगामी दिनों में दामों में और उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Post

Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh
Art Museums in Bangalore
Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025