सिद्धू बोले- मच्छर को कपड़े पहनाना और हाथी को गोद में झुलाना | मोदी से सच बुलवाना असंभव

By
Published On: April 22, 2019
नवजोत सिंह सिद्धू

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उतारी नकल. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी की फिल्म आ रही है, फेंकू नंबर वन, झूठा नंबर 1 .’ सिद्धू ने कहा कि मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में झुलाना और मोदी से सच बुलवाना एक दम असंभव बात है. नवजोत सिद्धू ने साथ ही कहा कि काहे का तू चौकीदार है पूरे देश मेंने हाहाकार मचा है.

भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए नवजोत सिद्धू ने कहा, ‘बात करोड़ों की, दुकान पकोड़ों की और संगत भगोड़ों की. इस दौरान सिद्धू ने रैली में लोगों से ‘पूरे ब्रह्मांड में शोर है, चौकीदार चौर है’ के नारे भी लगवाए.

यह भी पढ़े : दिल्ली से वाराणसी कि जा रही बस की ट्रक से टक्कर – 7 लोगों की मौत कई घायल

आपको बता दे कि रामलीला मैदान में आयोजित इस सभा को कांग्रेस पार्टी केअध्यक्ष राहुल गांधी ने फोन के जरिये संबोधित किया. इस दौरान नवजोत सिद्धू ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा छक्का मारो की नरेंद्र मोदी, योगी और भाजपा को बाके उंड्री के बाहर करो. और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी का इमरान प्रतापगढ़ी का नया नाम मुरादाबादी रखा. सिद्धू ने कहा कि इमरान तो नरेंद्र मोदी नहीं है जो पलट जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं अपनी पगड़ी आप के सामने रखकर इमरान को अपना बनाने की मांग कर रहा हूं.

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh