Travel Trends

हिमाचल प्रदेश के स्वादिस्ट भोजन और व्यंजन

Swadist food and dishes of Himachal Pradesh

Himachali Delicious Dishes: आज हम बात करते हैं हिमाचल प्रदेश के प्रमुख स्वादिस्ट व्यंजनों के बारे में।अगर आप हिमाचल प्रदेश गए और आपने इन व्यंजनों को नहीं चखा तो आपका हिमाचल प्रदेश जाना व्यर्थ है। हिमाचल प्रदेश गए हो तो ये 9 चीज़ें खाये बिना मत लौटना।

हिमाचल प्रदेश भारत के मानचित्र में एक ऐसा प्रदेश है, जिसे देखने की चाहत हर किसी के मन में होती है। हिमाचल प्रदेश का नाम सुनते ही दिमाग में पहाड़, नदियां, झरने, ठंडी वादियां,शुद्ध वाताबरण आदि घूमने लगते हैं। इन सब के अलावा यहाँ के स्वादिस्ट व्यंजन भी लोगों का मन मोह लेते है। इसीलिए हम आपकी छुटियो को शानदार बनाने के लिए आपको हिमाचल प्रदेश के प्रमुख स्वादिस्ट व्यंजनों की सूची दे रहे हैं।

पारम्परिक हिमाचली स्वादिस्ट व्यंजन (Himachali Delicious Dishes):-

हिमाचल प्रदेश का मुख्य भोजन क्या है ? हिमाचल का खान पान क्या है ? अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल जबाब आते हैं तो घबराईये नहीं हमारे पास आपके सवालों के जबाब हैं।आप सही जगह आये हैं। हम आपके लिए हिमाचल प्रदेश के प्रमुख व्यंजनों की सूची ले के आये हैं। जिससे आपको इन व्यंजनों की ज्यादा खोज नहीं करनी पड़ेगी। नीचे दी गयी सूची में हिमाचल प्रदेश के सबसे मशहूर व्यंजनों और मुख्य भोजन के बारे में बताया गया है।

यह सूची इस प्रकार है :-

1. धाम
2. तुड़किया भात
3. मद्रा
4. सिड्डू
5. भेय
6.छा गोश्त
7. बबरू
8. खट्टा
9. तिब्बती व्यंजन

#1. धाम (Dham):-

यह स्वादिस्ट व्यंजनों से भरी एक थाली है,जिसमे आपको दाल,राजमा,चावल,दही आदि चीज़े चखने को मिल जाएगी। गुड़ इस पकवान में चार चाँद लगा देता है। यह हिमाचल के त्योहारों और खास मौकों पर बनाई जाती है। विवाह शादियों और छोटे-छोटे त्योहारों में इसे खास माना जाता है। इसका प्रचलन लगभग पुरे हिमाचल में है और इसे हिमाचल का मुख्य भोजन भी कहा जाता है।

#2. तुड़किया भात (Tudkiya Bhath):-

यह हिमाचल की प्रसिद्ध रेसिपी है और कभी भी हिमाचल के खान पैन की बात आती है तो चकिया भट का नाम सबसे पहले आता है। जिला चम्बा में आप इसे आसानी से देख सकते हैं। इसे चावल,मसूर दाल, मटर, आलू, टमाटर, इलाइची, दाल चीनीआदि के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसे देसी घी के साथ परोसा जाता है। इस व्यंजन को चख चुके लोग बताते कि चम्बा में इससे स्वादिस्ट कोई व्यंजन नहीं है।

#3. मद्रा (Madra):-

यह व्यंजन आपको हिमाचल प्रदेश के चम्बा,काँगड़ा,हमीरपुर,बिलासपुर जिलों में आसानी से मिल जायेगा। मद्रा को मुख्यतः भीगे हुए छोले या चने से बनाया जाता है। इसको तेल में अच्छी तरह पकाया जाता है। लोंग, इलाइची, दाल चीनी, धनिया, जीराऔर हल्दी जैसे विभिन प्रकार के मसाले इस व्यंजन का स्वाद बढ़ते हैं।

#4. सिड्डू (Siddu ):-

यह व्यंजन जयादातर मंडी,कुल्लू,मनाली और शिमला मैं सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला व्यंजन है। इसे गेहूं के आटे में खमीर मिला के गुंथा जाता है। इस खमीर मिले मिश्रण को लगभग 5-6 घंटे ता छोड़ दिया जाता है। इसके बाद इसे बनाया जाता है। आम तोर पर,इसे देसी घी,दाल और चटनी के साथ लिया जाता है।

#5. भेय (Bhey):-

यह वो डिश है जो हिमाचल के किसी भी कोने में मिल जाएगी। हिमाचल के लोगों के घरों में यह जमकर खाया जाने बाला डिश है। इसे लोटस के तने से तैयार किया जाता है। लोटस के तने को बारीक़ कटा जाता है। इसे लहसुन-अदरक,प्याज और बेसन में पकाया जाता है। यह डिश थोड़ी सी चटपटी होती है।

#6. छा गोस्त (Chha Gosht):-

यह हिमाचल की बहुत ही स्वादिस्ट मटन करी है,इसे बेसन और दही की ग्रेवी में पकाया जाता है। इसका स्वाद तब और भी बढ़ जाता है जब इसे मसलों में पकाया जाता है। कुल्लू के स्थानीय ढाबों के मेन्यू में इसे आम देखा जा सकता है।

#7. बबरू (Babru Recipe):-

बबरु हिमाचल प्रदेश के सभी शुभ त्योहारों और अवसरों पर तैयार की जाने बलि महत्वपूर्ण मिठाई है। चीनी,काली मिर्च और सौंफ दाल कर इसे और स्वादिस्ट बनाया जाता है।गेहूं का आटा,सरसों का तेल या रिफाइंड तेल,चीनी,दूधऔर बेकिंग पॉउडर इस डिश में प्रयोग होने बाली मुख्य चीज़े हैं। अगर आप शिमला में हैं तो आप इसे अपनी थाली का हिस्सा बना सकते हैं।

#8. खट्टा (Khatta):-

यह भी हिमाचल की एक पारम्परिक पहाड़ी डिश है। यह स्वाद में खट्टी होती है। आमतौर पर इसे चावल के साथ परोसा जाता है। काँगड़ा,हमीरपुर,मंडी और बिलासपुर में यह बहुत लोकप्रिय डिश मणि गयी है।

#9. तिबती व्यंजन (Tibetan Recipe):-

तिब्बती व्यंजनों को शामिल किये बिना बात पूरी नहीं की जा सकती। हिमाचल के कई क्षेत्रीय व्यंजन तिब्बती संस्कृति से प्रेरित हैं। मैक्लोडगंज,धर्मशाला,शिमला और कुल्लू में तिब्बती व्यंजन आम देखने को मिल जाते हैं।मोमोज,थुपका,तिंगमो,लुचिओपाटी,थेंतुक व्यंजन इसके कुछ बड़े उदाहरण हैं।
ये सब तो कुछ ही उदाहरण हैं हिमाचल प्रदेश के स्वादिस्ट व्यंजनों के। अगर आप ग्रामीण क्षेत्रों में जायेंगे तो आपको और भी बहुत कुछ अलग अलग तरह के व्यंजनों को चखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े : FOOD ITEMS THAT YOU ARE GOING TO ENJOY IN HIMACHAL PRADESH

आपको ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट करें। 

 

कंटेंट राइटर:  Vishal Chauhan

Tags :

Continue reading

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

Government Museum and Art Gallery Chandigarh: A Journey Through History and Culture

Ashwani Rana

Author

I am a passionate travel blogger and content creator dedicated to exploring beautiful destinations, sharing authentic travel experiences, and inspiring people to discover the world. With years of experience in travel writing, I specialize in creating engaging travel guides, destination reviews, itineraries, cultural stories, and adventure-based content that connects with readers and travel enthusiasts.

My expertise lies in researching unique places, uncovering hidden gems, and delivering informative, SEO-friendly travel content tailored to inspire and guide travelers. I enjoy capturing the essence of every destination through compelling storytelling and practical travel insights.

Categories

Browse by Topics