स्कूल 21 सितंबर से खुलने वाले हैं , स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये गाइडलाइन्स जारी की छात्रों के लिए

By
Published On: September 15, 2020
स्कूल 21 सितंबर से खुलने वाले हैं

जैसे की आपको बता ही है पिछले कई महीनों से सब स्कूल-कॉलेज बंद हैं. और तब से लेकर अब तक सरकार ने लगातार इस बात पर विचार विमर्श कर रही है कि अब कैसे स्कूलों को खोला जाए. परन्तु अब सरकार ने फैसला कर लिया है कि 21 सितंबर को स्कूलों को खोला जाएगा. परन्तु साथ ही सरकार ने यह भी साफ कर दिया गया है कि स्कूलों कॉलेज को खोलने के साथ ही कुछ सावधानियां भी छात्रों और स्कूलों को बरतनी होंगी. और इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन्स अपनी जारी कर दी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक बार दोवारा इसके बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर शेयर किया है.

बता दे की केंद्र सरकार ने 9वीं से 12वीं तक के सभी स्टूडेंट्स की कक्षाओं को शुरू करने की छूट दे दी है. और इसके तहत 21 सितंबर से नौवीं से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स केंद्र सरकार द्वारा जारी सावधानियां का पालन करते हुए स्कूल जा सकेंगे. बता दें कि Corona virus  के चलते गत 16 मार्च को स्कूल और कॉलेज समेत देशभर के शिक्षण संस्थान सभी बंद कर दिए गए थे.

50 प्रतिशत टीचर्स आ सकेंगे स्कुल 

केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के तहत स्कूलों में एक बार में 50 प्रतिशत टीचर्स व नॉन टीचिंग स्टाफ को बुलाया जा सकेगा. और जिन स्कूलों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने की व्यवस्था है, और वहां स्टूडेंट्स की हाजिरी के लिए अन्य कोई व्यवस्था करनी होगी. यदि स्कूल छात्रों के लिए वाहन की व्यवस्था करा रहा होगा तो उसे प्रतिदिन नियमित रूप से सैनिटाइज करना होगा.

जानिए कौन से छात्र ही आ सकेंगे स्कूल

आपको बता दे की कंटेनमेंट जोन के छात्र, शिक्षक व अन्य स्कूल स्टाफ के स्कूल आने पर पाबंदी रहेगी . बुजुर्ग, बीमार तथा गर्भवती महिला स्कूल से दूर रहेंगे. थर्मल स्कैनिंग में अगर किसी पर कोरोना पॉजिटिव होने का संदेह होता है तो उसे आइसोलेट किया जाएगा और साथ ही स्वास्थ्य विभाग व पेरेंट्स को इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा.

सावधानियां

बंद कमरों की जगह अब कक्षाएं खुले में ली जा सकती हैं.

शिक्षकों, छात्रों व स्कूल के अन्य स्टाफ के बीच 6 फुट की दूरी रखनी होगी.

और जमीन पर छह-छह फुट की दूरी पर मार्किंग होगी.
और हर कक्षा की पढ़ाई के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया जाएगा.
छात्र  अपनी कॉपी, किताब, पेंसिल, पेन, वॉटर बोतल जैसी चीजें आपस में शेयर नहीं कर सकेंगे.
छात्र , टीचर्स व अन्य स्टाफ को लगातार हाथ धोने होंगे. और साथ ही फेस मास्क पहनना होगा.
स्कूलों में मॉर्निंग प्रेयर की अनुमति नहीं होगी.
और जो छात्र स्कूल नहीं आएंगे, उनके लिए ऑनलाइन क्लासेज पहले की तरह जारी रहेंगी.
स्कूल की कैंटीन बंद रखी जाएगी.

प्रैक्टिकल लैब के अंदर छात्राें के बीच दूरी बनाए रखने के लिए कम संख्या में बैच बनाए जाएंगे. और लैब के अंदर हर छात्र के लिए 4 वर्गमीटर का गोला खींचा जाएगा.

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh