मोदी के ‘न्यूक्लियर अटैक’ बयान पर महबूबा बोलीं – पाक ने भी ईद के लिए नहीं रखा

By
Published On: April 22, 2019
महबूबा मुफ्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को दिए गए न्यूक्लियर अटैक वाले बयान पर अब देश में राजनीति शुरू होती नजर आ रही है. जम्मू-कश्मीर की पूर्व CM और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार आज इस मामले में पाक का पक्ष लेने की कोशिश की.

पूर्व CM महबूबा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करके कहा, “अगर भारत ने न्यूक्लियर बम दिवाली के लिए नहीं रखा है तो क्या पाकिस्तान ने इसे ईद के लिए रखा है? नरेंद्र मोदी को इस तरह की निम्नस्तर की राजनीति से दूर रहना चाहिए.”

आपको बता दें कि रविवार को एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, “आए दिन हमारे पास न्यूक्लियर बटन है, न्यूक्लियर बटन है, यहीं कहते थे. और अखबार वाले भी यही कहते थे पाकिस्तान के पास भी न्यूक्लियर बम है. तो हमारे पास क्या है? और ये दिवाली के लिए रखा है क्या? हमने तो पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी, और उसे कटोरा लेकर घूमने के लिए मजबूर कर दिया.”

आपको बता दे कि पहली बार नहीं है यह जब महबूबा मुफ्ती ने किसी मामले को लेकर पाक का पक्ष लिया है. इससे पहले भी कई बार ऐसे मौके आ चुके हैं जब महबूबा मुफ्ती भारत की बजाय पाकिस्तान की तरफदारी करती नजर आई थीं.

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh