महेश भट्ट से मांगे थे सनी लियोनी ने 10 लाख डॉलर, यह सुन डायरेक्टर के उड़े गए थे होश

By
Published On: May 13, 2019
sunny

बॉलीवुड में महेश भट्ट की फिल्म जिस्म में एंट्री करने वाली सनी लियोनी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक जगह बना लेंगी यह किसी को नहीं पता था. आज सनी लियोनी अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. सनी लियोनी का बॉलीवुड डेब्यू का किस्सा बहुत मजेदार है. आपको बता दे कि महेश भट्ट बहुत पहले ही सनी लियोनी के साथ काम करना चाहते थे और उन्होंने अपनी एक फिल्म ‘कलयुग’ सनी लियोनी को ऑफर की. तब सनी लियोनी ने महेश भट्ट से 10 लाख डॉलर मांगे थे तो यह रकम सुन महेश भट्ट ने सनी लियोनी को कलयुग फिल्म में लेने का इरादा छोड़ दिया. और बाद में सनी लियोनी फिल्म ‘जिस्म-2’ में महेश भट्ट के साथ काम किया और उसके बॉलीवुड में उनके लिए प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई.

यह भी पढ़े : भूत बनकर डराने वाली हैं सनी लियोनी, हॉरर कॉमेडी फिल्म में हुई एंट्री!

सनी लियोन का जन्म 13 मई, 1981 को कनाडा के ओंटारियो में एक सिख पंजाबी परिवार में हुआ था. बता दे कि उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है. और साल 1996 में सनी लियोनी का परिवार दक्षिणी कैलिफोर्निया में जाकर बस गया. सनी लियोनी ने 1999 में अपना हाईस्कूल पास कर कॉलेज में दाखिला लिया. और बचपन में सनी को हॉकी खेलना बहुत पसंद था और अक्सर वह लड़कों के साथ हॉकी खेलती थीं. साथ ही उन्हें आइस स्केटिंग भी बहुत पसंद है.

https://www.instagram.com/p/Bwwho9bB0E9/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉलीवुड की कई फिल्में सनी लियोनी ने की अपने नाम

मेकर महेश भट्ट ने रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के में सनी को अपनी फिल्म की कहानी सुनाई. और यह कहानी सनी को बेहद पसंद आई. इसके बाद उन्होंने ‘जिस्म-2’ में लीड रोल निभाया. सनी लियोनी ने वर्ष 2014 में बनी फिल्म ‘हेट लव स्टोरी’ में एक आइटम गीत ‘गुलाबी होंठ..’ में भी काम किया. ‘जिस्म-2’ के बाद सनी ने ‘जैकपॉट’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘एक पहेली लीला’, ‘कुछ कुछ लोचा है’ और ‘मस्तीजादे’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग की. इसके अलावा, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘हेट स्टोरी 2’, ‘बलविंदर फेमस हो गया’ और ‘सिंह इज ब्लिंग’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अतिथि भूमिका निभाई. बता दे सनी लियोन ने लगभग 35 एडल्ट फिल्म बतौर अभिनेत्री और 25 फिल्मों का निर्देशन किया है. वह कहती हैं कि उन्हें पुरस्कार पाने का कोई लालच नहीं है, वह सिर्फ अपने फैन्स का प्यार चाहती हैं.

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh