हिमाचल में कोविड बंदिशें : अब शादियों में खाना परोसने को मिली मंजूरी – सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

By
Published On: January 20, 2022
Kovid restrictions in Himachal

Himachal Pradesh सरकार ने अब शादियों में खाना परोसने की  मंजूरी दे दी है। बता दे की हिमाचल सरकार ने इस बारे में पूर्व की अधिसूचनाओं से बने संशय को भी दूर करने के लिए स्पष्टीकरण जारी किया है। और इसमें कहा गया कि covid protocol के तहत ही खाना परोसा जाए। मिले आदेशों के तहत शादियों में Biodegradable plate, कांच और कटलरी के उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। और साथ ही Covid-19 के उचित व्यवहार और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सही से पालन को सुनिश्चित किया जाए।

वहीं, दूसरी और प्रदेश के Health Secretary Amitabh Awasthi ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार साठ हजार किट तैयार कर रही है। और संक्रमित लोगों को घरों में ही आइसोलेशन में रखा है। यदि स्थिति आने वाले समय में सामान्य न हुई तो  कुछ और भी बंदिशें लगेंगी। और सभी लोग कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन जरूर लगाएं।  सचिव Awasthi ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह कहा कि प्रदेश में पॉजीटिविटी 16 फीसदी है। यह दो जिलों में 30 प्रतिशत तक  है। हिमाचल प्रदेश में देश की तुलना में यह दर अधिक नहीं है। और देश में यह दर 25 फीसदी तक है। प्रदेश में संक्रमण के 13,600 मामले हैं। 207 मरीज मेडिकल कॉलेजों में दाखिल हैं। आईसीयू में मरीज कम है। 207 में 110 मरीज मेडिकल कालेजों में निगरानी में हैं।

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh