मनाली में 15 सितंबर के बाद गति पकड़ेगा पर्यटन कारोबार, दशहरा सीजन की तैयारियां व बुकिंग शुरू

By
Published On: August 26, 2022
tourist city Manali

Himachal Manali Tourist Season, दीवाली व दशहरा सीजन में बेहतर कारोबार को लेकर tourist city Manali के पर्यटन कारोबारियों ने अन्‍य राज्यों में डेरा डाल दिया है। परन्तु बरसात के दिनों में पहले से ही काम मंदा होता है। लेकिन इस बार अधिक बारिश होने व सड़कों की हालत खराब होने से कारोबार पूरी तरह चौपट रहा है। मनाली के होटल (Manali Hotels) से जुड़े कारोबारियों ने पश्चिम बंगाल, मुंबई, गुजरात, दिल्ली सहित आसपास के राज्यों का रुख किया है। परन्तु अब साल भर ही मनाली में पर्यटकों की आवाजाही रहती है। लेकिन बरसात व बर्फबारी अभी भी पर्यटन को खासा प्रभावित कर रही है।

Manali tourism business:  मनाली के पर्यटन कारोबारी जीत सूद, रोशन, विम्पी बख्‍शी, रवि मिन्हास, किशन राणा, विवेक व ओम प्रकाश ने यह बताया इस बार बरसात अधिक होने से मंदी का दौर भी लंबा रहा है। और उन्होंने बताया दीवाली व दशहरा सीजन को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने बाहरी राज्यों का रुख किया हुआ है। इन कारोबारियों ने बताया कि दशहरा सीजन को लेकर उन्हें बेहतर भी रिस्पांस मिल रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि सितंबर 15 के बाद पर्यटन कारोबार शुरू हो जाएगा और अक्टूबर के पहले सप्ताह तक यह ठीक गति पकड़ लेगा।

होटल एसोसिएशन (Manali Hotel Association) के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर एवं उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा एसोसिएशन पर्यटन को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास कर रही है। और उन्होंने बताया अन्‍य राज्यों से दीवाली व दशहरा सीजन को लेकर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। होटलों में जल्द ही मंदी के बादल छंट जाएंगे और रौनक लौट आएगी।

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh