किन्‍नौर में स्‍कूल प्रधानाचार्य ने नाबालिग छात्रा काे कार में लिफ्ट देकर की उसके साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By
Published On: August 28, 2022
Molesting Minor Girl

Molesting Minor Girl: हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के भावानगर स्थित प्रोजेक्ट स्कूल के प्रधानाचार्य को नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दे की छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार देर रात एक बजे गिरफ्तार कर लिया था। और शनिवार को उसे रिकांगपिओ कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने आरोपित को सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है । मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ भावानगर राजू ने बताया कि नाबालिग छात्रा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि शुक्रवार शाम जब वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी तो रास्ते में स्कूल प्रधानाचार्य ने उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी। इस दौरान गाड़ी में ही उससे अश्लील हरकतें की। छात्रा ने यह सारा घटनाक्रम घर जाकर बहन को बताया था।

छात्रा के स्‍वजन ने इसके बाद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। और पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। कोर्ट ने आरोपित को सोमवार तक रिमांड पर भेजा है।

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh