हिमाचल के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने वाला देश का पहला राज्य

By
Published On: February 6, 2021
CM जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के CM जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल ने कैबिनेट ज्ञापन और कैबिनेट की कार्यवाही को कागज रहित बनाकर देश में पहला राज्य बनने की एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। और उन्होंने कहा कि आज ई-कैबिनेट एप्लीकेशन के द्वारा पहली ई-कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस ई-कैबिनेट के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा आईटी एप्लीकेशन को विकसित किया गया है तथा यह पूरे देश में इस तरह का पहला ऐसा इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म है। साथ ही उन्होंने कहा कि शुक्रवार की ई-कैबिनेट की बैठक में  लगभग 32 कैबिनेट ज्ञापनों पर भी चर्चा की गई है और इसे ई-कैबिनेट एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित किया गया है ।  कैबिनेट ज्ञापन से संबधित संपूर्ण प्रक्रिया को online करने का प्रावधान किया गया है, और जिसमें संबंधित सचिव, मुख्य सचिव, संबंधित मंत्री और अंत में मुख्यमंत्री द्वारा ज्ञापन को कैबिनेट में रखने की अनुमति इत्यादि भी शामिल है।

CM जयराम ठाकुर कहा कि उनके अनुमोदन के बाद कैबिनेट बैठक की तारीख भी अब इस प्रणाली के माध्यम से अधिसूचित की जाएगी। कैबिनेट कार्यवाही और संबंधित एजेंडे पर कैबिनेट के फैसलों की रिकार्डिंग और संबंधित विभागों की सलाह जारी करने का काम भी इस ई-कैबिनेट प्रणाली के माध्यम के दवारा किया जाएगा। CM  ने कहा कि ई-कैबिनेट एप्लिकेशन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है। तथा इस एप्लिकेशन में केवल अधिकृत कम्प्यूटरों पर अधिकृत उपयोगकर्ताओं को ही इस्तेमाल की अनुमति है। उपयोगकर्ता को कैबिनेट ज्ञापन के स्क्त्रीनशॅट लेने, डाउनलोड या प्रिंट करने की अनुमति नहीं है और अनाधिकृत प्रयास पर स्वचालित अलर्ट उत्पन्न होता है। और इसके अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनजर OTP का उपयोग करके ही लॉगिन किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में डाले गए सभी कैबिनेट ज्ञापनों में दिनांक, समय टिकट के साथ क्यूआर कोड होगा।

ज्यादा सेफ नई प्रणाली 

CM जयराम ठाकुर ने कहा कि इस नई प्रणाली कैबिनेट की कार्यवाही की गोपनियता की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा भी लाएगी। और इस प्रणाली में कैबिनेट ज्ञापन का एक मानक टेम्पलेट भी होगा, और जिससे निर्णय लेने में आसानी होगी। और इस यह प्रणाली को भविष्य में इस्तेमाल के लिए संस्थागत मेमोरी तैयार करेगी।

न्यूज़ सोर्स : https://www.divyahimachal.com/2021/02/another-achievement-in-the-name-of-himachal-first-state-in-the-country-to-implement-e-cabinet-system/

Related Post

Government Museum and Art Gallery Chandigarh
Art Museums in Bangalore
Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025
Dussehra
Festivals And Events

Dussehra 2025 in India – Date, Significance & Celebrations

By Ashwani Rana
|
October 1, 2025
Jayanagar 4th block
Travel & Tourism

Top 10 Places to Visit in Jayanagar in 2025-2026

By Ashwani Rana
|
September 30, 2025