हिमाचल प्रदेश के परागपुर में 2 साल के बच्चे की पानी से भरे टब में डूबने से मौत

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में देहरा से सटे गांव परागपुर से बहुत दुखद भरी खबर सामने आई है. परागपुर दो साल के बच्चे की पानी से भरे टब में डूबने से मृत्यु हो गई. परिबार के सदस्य बच्चे को लेकर देहरा के सिविल अस्पताल पहुंचे परन्तु डॉक्टर ने बच्चे के चेकअप के बाद उसे मृत घोषित किया . इस दुखद भरी घटना के कारण मासूम के परिबार में मातम का माहौल बना है.

देहरा के सिविल अस्पताल को जाने वाला बाजार का रास्ता सीवरेज के काम के चलते बन्द था, जिस कारण से बच्चे को सिविल अस्पताल पहुंचाने में बहुत देरी हुई. एक स्थानीय मदद से बच्चे को स्कूटी पर बिठा कर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, पर तब तक बहुत देर हो गई थी. इस दुखद घटना पर परागपुर के स्थानीय विधायक और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने भी अपनी संवेदना दुःख व्यक्त किया .

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार 30-12-2018 दोपहर की है बच्चा अपने घर में खेल रहा था खेलते-खेलते बह अचानक टब में गिर गया. बच्चे को नजदीकी अस्पताल परागपुर में ले जाया गया. परंतु परागपुर से बच्चे को देहरा के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया. बंहा पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

Leave a Comment