हिमाचल प्रदेश में Coronavirus से 11वीं मौत, कांगड़ा के व्यक्ति ने तोड़ा दम
You are here
Home > kangra > हिमाचल प्रदेश में Coronavirus से 11वीं मौत, कांगड़ा के व्यक्ति ने तोड़ा दम

हिमाचल प्रदेश में Coronavirus से 11वीं मौत, कांगड़ा के व्यक्ति ने तोड़ा दम

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से 11वीं मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी से 52 वर्षीय व्यक्ति ने टांडा अस्पताल में गुरुवार की रात को दम तोड़ दिया। बता दे की व्यक्ति Coronavirus से संक्रमित था। और वहीं कांगड़ा में सेना के दो जवान Coronavirus पॉजिटव पाए गए हैं। तथा इन्हें सैन्य अस्पताल योल में शिफ्ट किया गया है।

21 जुलाई मंगलवार को Coronavirus मंडी के सरकाघाट उपमंडल की संक्रमित 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोविड अस्पताल नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था। इस महिला ब्लड कैंसर, शुगर और हाईपोथाईरिज्म जैसी बीमारियों से भी जूझ रही थी। हिमाचल में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1846 पहुंच गया है। इसमें से सक्रिय मामले 682 हैं। 1136 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को 31 और मरीज ठीक हो गए हैं। 11 की मौत हो चुकी है और 15 राज्य के बाहर चले गए हैं।

Similar Articles

Top
error: Content is protected !!