हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में NH-21 पर खाई में गिरी कार 3 घायल 1 की मौत

By
Published On: December 29, 2018

हिमाचल प्रदेश में लगातर हो रहे हादसों में संख्या बढ़ती ही जा रही है . शुक्रवार रात 12 बजे करीब हिमाचल प्रदेश जिला मंडी के सुंदरनगर नेशनल हाईवे 21 पर कागू में एक कार 50 मीटर खाई में गिर गई. कार में सवार तीन लोग घायल और एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई.

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को रिवालसर ग़ाम के रोहित वर्मा उनकी धर्म पत्नी नीलम वर्मा अपने साले जय कुमार के साथ कार में शिमला से रिवालसर जा रहे थे. रास्ते में सुंदरनगर के कागू से रोहित वर्मा की नानी कृष्णा देवी को भी गाड़ी में सवार हो गई। उन्हें भी रिवालसर जाना था.

कार जैसे ही कागू से थोड़े दूर अगले मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी., जिससे कृष्णा देवी की मृत्यु हो गई उनकी उम्र 75 वर्ष थी। रोहित वर्मा, नीलम वर्मा सहित जय कुमार बुरी तरह से घायल हुए है . इस घटनाकर्म के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला तुरंत मौके पर घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया और पुलिस को इस घटना की सुचना दी.

सुंदरनगर सलापड़ पुलिस चौकी के इंचार्ज ASI राजेंदर ने बताया की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है.

Related Post

Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025
Festivals And Events

Dussehra 2025 in India – Date, Significance & Celebrations

By Ashwani Rana
|
October 1, 2025
Travel & Tourism

Top 10 Places to Visit in Jayanagar in 2025-2026

By Ashwani Rana
|
September 30, 2025