Travel Trends

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए 02 दिसम्बर तक करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सदर उपमंडल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र ग्रोडू व भ्यारटा-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केंद्र भीयूरा, कोट ढलयास और अप्पर भगवाहण में आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पदो को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बता दे इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार Child Development Project अधिकारी सदर मंडी के कार्यालय में 02 दिसम्बर, 2021 तक आवेदन कर सकती हैं। और साक्षात्कार 7 दिसम्बर प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी के कार्यालय में लिए जाएंगे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी कृष्ण लाल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए आग्रह किया कि सभी उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियां अपने साथ अवश्य लगाएं . साथ ही उन्होंने कहा कि इस पद के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित सर्वे क्षेत्र में 1st जनवरी, 2021 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हों .

इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए । आंगनवाड़ी ( Anganwadi ) कार्यकर्ता के पद की लिए उम्मीदवार +2  तथा सहायिका के लिए 8  पास होना अनिवार्य है। और साथ ही उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और घर से कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो । और इस बारे प्रमाणपत्र उपमण्डलाधिकारी या फिर तहसीलदार द्वारा जारी किया होना बहुत आवश्यक है। स्टेट होम या बालिका आश्रम आश्रिता, अनाथ, तलाकशुदा, विधवा, विवाहिता महिला जिसका पति पिछले सात सालों से लापता हो, महिला जिसे उसके पति ने छोड़ दिया हो और वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है को भी नियुक्ति में अधिमान दिया जाएगा। दिव्यांग एससी, एसटी, ओबीसी से सम्बन्धित उम्मीदवारों को भी इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके अलाबा दो लड़कियों वाले परिवार से संबंध रखने वाली अविवाहित लड़कियों, विवाहित महिलाओं को निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार अंक दिए जाएंगे, जिसके लिए प्रार्थी को सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी स्थाई परिवार नियोजन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

और इस सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी के लिए Child Development Project अधिकारी रिवालसर के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01905-225540 में सम्पर्क किया जा सकता है

Tags :

Continue reading

Mashobra, Himachal Pradesh: Places to Visit, Things to Do & Travel Guide

Great Himalayan National Park: Travel Guide, Treks and How to Visit

Serolsar Lake Trek: A Scenic Escape into the Forests of Jibhi

Beyond the Mountains: Exploring Jalori Pass in Himachal Pradesh

Ashwani Rana

Author

I am a passionate travel blogger and content creator dedicated to exploring beautiful destinations, sharing authentic travel experiences, and inspiring people to discover the world. With years of experience in travel writing, I specialize in creating engaging travel guides, destination reviews, itineraries, cultural stories, and adventure-based content that connects with readers and travel enthusiasts.

My expertise lies in researching unique places, uncovering hidden gems, and delivering informative, SEO-friendly travel content tailored to inspire and guide travelers. I enjoy capturing the essence of every destination through compelling storytelling and practical travel insights.

Categories

Browse by Topics